किचन में रात में दीपक जलाने से क्या होता है?

धार्मिक दृष्टि से किचन में रात के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

कहते हैं इससे अन्न की कभी कमी नहीं होती।

इसके साथ ही मां अन्नपूर्णा की कृपा भी बनी रहती है।

रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, इसलिए यहां दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसकी लौ पूर्व दिशा की तरफ रहे।

किचन में चूल्हे के दोनों तरफ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है।

पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो दीपक किचन में मटके के पास रखें।

रसोई में आप मिट्टी या तांबे का दीपक जला सकते हैं।

किचन में दीपक जलाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।